अंबाला सिटी के फिलाडेल्फिया अस्पताल में कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं व अन्य। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। फिलाडेल्फिया अस्पताल में चल रहे उत्सवों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को यूनाइटेड क्रिसमस कैरल सर्विस का आयोजन किया गया। लगभग 30 पास्टर्स अपनी-अपनी मंडलियों सहित इस आध्यात्मिक समारोह में सम्मिलित हुए और प्रिंस ऑफ पीस के स्वागत में मधुर कैरल्स प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत रेव एडिनो (प्रेस्बिटर-इन-चार्ज, सीएनआई चर्च) ने प्रार्थना के साथ की। तत्पश्चात अस्पताल के प्रसिद्ध क्वायर ने आत्मिक गीतों से वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। पहली वर्ष की छात्राओं ने मरियम, यूसुफ और चरवाहों का रूप धारण कर जन्म-दृश्य को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील सादिक ने बाइबल के विभिन्न अंशों के माध्यम से 12:12 का गहन अर्थ और उसका आध्यात्मिक महत्व समझाया। कार्यक्रम का समापन पास्टर संजीव मैथ्यूज की प्रार्थना तथा पास्टर आइजक सैमुअल द्वारा प्रदत्त आशीर्वचन के साथ हुआ।
अंबाला सिटी के फिलाडेल्फिया अस्पताल में कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं व अन्य। प्रवक्ता