फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शीतलहर से रही ठिठुरन, पांच डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 05 Jan 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक दिन की धूप के बाद वीरवार को फिर मौसम ठंडा हो गया। शीतलहर चलने से ठिठुरन भरा दिन रहा। दिन भर ठंड से कंपकपी छूटी रही। ठंड बढ़ने से दिन का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान पिछले 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस गिरा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। छह जनवरी तक अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। शीत लहर चलने से ठिठुरन भरी ठंड रह सकती है। साथ ही दिन और रात का तापमान कम होने से शीत लहर से भी परेशानी हो सकती है। सात जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने व शीत लहर चलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। छह जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।सात जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी तरह आठ जनवरी को कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें