फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे सीखेंगे नाटक मंचन की कला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विद्या लक्ष्मी इंस्टीट्यूट में कलाधारा थिएटर एंड आर्ट ग्रुप की ओर से बीस दिन की नाट्य कार्यशाला का वीरवार को शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में विश्व प्रसिद्ध नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से संयोगिता शर्मा व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण देंगी। कलाधारा ग्रुप के निर्देशक अंकुर मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला में दस वर्ष की आयु से लेकर तीस वर्ष की आयु तक के विद्यार्थियों को नाट्य कला का आधुनिक स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में स्टेज, मास्क एक्सप्रेशन, डायलॉग, पटकथा, संवाद इत्यादि पहलू के बारे में सिखाया जाएगा। यह बच्चों को उनके भविष्य में कॅरिअर के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आने वाले दिनों में इस कार्यशाला में विभिन्न गणमान्य प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न अंगों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अंकुर मिश्रा ने कहा कि कार्यशाला का समापन 14 जून को होगा। इसमें एक नाटक का मंचन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य कलाकारों को उनके भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ से बचाना है। ग्रुप का मुख्य उद्देश्य कलाकारों के साथ हो रहे मिसगाइडेंस और उनके फ्यूचर को लेकर जागरूक करना है। इसमें हिमाचल के नाट्य स्कूल से पढ़े हुए विद्यार्थी सौरव शर्मा और बंटी का भी योगदान रहा। इस दौरान आनंद, सिमरन, मनीषा, करण, शिवानी, नीतू, मनप्रीत, साहिल, राहुल, इंदु शेखर, अनिल एवं विशेष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें