फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान के सताए सरकार के दरबार में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। करीब छह घंटे से ज्यादा चले गृहमंत्री अनिल विज के जनता दरबार में एक दर्जन से ज्यादा मामले ऐसे थे, जिनमें पीड़ित किसी और से नहीं बल्कि अपनों से दुखी थे। इस दौरान आपबीती बयां करते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। किसी के साथ मारपीट की जा रही थी तो किसी का सब कुछ हड़पने के बाद अपनों ने ही घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

पानीपत मॉडल टाउन की गोल मार्केट वासी जिस बुजुर्ग महिला के पति करीब 15 से 20 करोड़ की जमीन प्राइम लोकेशन पर छोड़ कर गए हैं, वह महिला रोते हुए अपने नाती के साथ दुखड़ा सुनाते नजर आई। इस बुजुर्ग महिला कृष्णावंती पत्नी स्वर्गीय चमनलाल के नाती का कहना था कि मॉडल टाउन में जो उनका घर है वह गोल मार्केट में है, जिसकी मार्केट वैल्यू वर्तमान में करीब 15 से 20 करोड़ है। कृष्णावंती का आरोप है कि उनके बेटों ने उनसे मारपीट की है। इस तरह की तमाम शिकायतों के बीच गृह मंत्री भी भावुक नजर आए। उन्होंने बुजुर्गों को हौसला देते हुए उनकी समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें