ओपीएस विद्या मंदिर में आयोजित कारिगल दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी।
अंबाला सिटी। ओपीएस विद्या मंदिर में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज कुमार पांडे, संजय कुमार, लेफ्टिनेंट बलवान सिंह के योगदान को प्रदर्शित किया। विद्यालय निदेशक ईशा बंसल और प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने युवा कलाकारों के आत्मविश्वास, समन्वय व देशभक्ति के उत्साह की सराहना की।