फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के बच्चों ने जीते पुरस्कार

विज्ञापन
छावनी के डीएवी हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विजेता सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की छात्र
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के डीएवी हाई स्कूल में शहीद कैप्टन रमेश चंद्र शर्मा की स्मृति में वीरवार को अंतर विद्यालयीय कार्यक्रम शौर्य स्मरण 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र अंबाला कैंट के विद्यार्थियों ने अपनी देश भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को देशभक्ति के जोश से भर दिया, जिस पर मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने तालियों की गूंज के साथ उनकी मुक्त कंठ से सराहना की। अतिथियों ने सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की शिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान बच्चों में कला, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के संस्कारों को सींचने का बेहतरीन कार्य कर रहा है। बच्चों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें