फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बच्चों ने नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
अंबाला छावनी के रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य, ​शिक्षक व व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

अंबाला। रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग का वार्षिकोत्सव ईको नोवा (हरित नवाचार) मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. जसकरन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चेयरपर्सन अश्विन सरीन, निर्देशिका शिवानी सरीन व प्रधानाचार्या डॉ. सीमा दत्त ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस नाटक द ग्रीन स्क्वाड व पृथ्वी दिवस नृत्य के जरिए बच्चों ने प्रदूषण मुक्ति का संदेश दिया। सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों ने अयिगिरि नंदिनी और स्वागत नृत्य नूर से समा बांध दिया। वहीं, रोबोट डांस और बहुभाषीय प्रस्तुतियों ने आधुनिक तकनीक व वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को साकार किया। अंत में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें