फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छत का लेंटर गिरने से बच्चे की मौत, मां और बेटी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दयाल बाग स्थित कमरे में दो बच्चों संग बैठी महिला पर अचानक छत के लेंटर का कुछ हिस्सा गिर गया। हादसे में पांच माह के बच्चे आदर्श ने दम तोड़ दिया। वहीं 35 वर्षीय मां रेणु और 17 वर्षीय बेटी गुनगुन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ। उस समय पति काम पर गया हुआ था। लोगों ने घायल मां-बेटी को छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं इलाका पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दयाल बाग निवासी भारत भूषण ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। वह किराये के मकान पर रहते हैं। कमरे की छत के लेंटर में दरार आई हुई थी। मकान मालिक को ठीक करवाने के लिए बोला था, लेकिन महज पुट्टी ही करवाई गई थी। ऐसे में शुक्रवार को वह काम पर गया था कि अचानक मकान मालिक ने फोन कर हादसे की सूचना दी। घर आकर देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी व बेटी भी घायल थीं। पत्नी व बेटी अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। भारत भूषण ने बताया कि पांच माह पहले ही उसने बेटे को गोद लिया था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। हादसे ने एकबार फिर बेटे को छीन लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें