अंबाला सिटी। सेक्टर 9 की मार्केट में कार की नीचे आने से 2.5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कार चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही वह खुद ही बच्चे को निजी अस्पताल उपचार के लिए लेकर गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान पानीपत निवासी अधविक के रूप में हुई है। बच्चे के पिता विकास अपनी मां से मिलने के लिए अंबाला सिटी आए थे। सोमवार को जब वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार में आए तो यह हादसा हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में जांच कर रही थी। सेक्टर 9 थाना धर्मबीर ने बताया कि मामले की जांच जारी हैं। परिजनों के बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं।