फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव और प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक है छठ महापर्व : सैनी

Wed, 29 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ के हुसैनी रोड ​​स्थित यमकेश्वर तीर्थ स्थल पर पूजा-अर्चना करते पूर्व विधायक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी पहुंचकर छठ महापर्व पर सभी श्रद्धालुओं को पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सूर्य उपासना के इस पावन पर्व को आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताया। डॉ. पवन सैनी ने घाट पर पूजा-अर्चना कर सूर्य देव से जनकल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की जड़ों में बसा वह लोकपर्व है जो मानव और प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से हम सूर्य देव के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, क्योंकि सूर्य ही ऊर्जा, प्रकाश और जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि छठ मैया की आराधना से मनुष्य के भीतर शुद्धता, धैर्य और संयम की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें