अंबाला। अपराधी तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त तौर पर की गई। चेकिंग के दौरान रेलवे परिसर, विश्रामालय, प्लेटफार्म, कार पार्किंग, पार्सल कार्यालय सहित खानपान के स्टालों को खंगाला गया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति नहीं मिला। मौके पर मौजूद जीआरपी प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेलवे एसपी नितिका गहलोत के निर्देशानुसार औचक चेकिंग अभियान चलाया गया।