महिलाओं के साथ लोन दिलवाने के नाम पर ठगी हो गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक महिला ने उन्हें 50 हजार रुपये का लोन दिलवाने की बात कही थी। इसके बदले उनसे 1500 रुपये की मांग की गई थी, जो कि बहुत सी महिलाओं की ओर से दे भी दिए गए थे, परंतु जब काफी समय तक उनका लोन नहीं हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत थाना सेक्टर 9 में दी। इसके बाद थाना में पहुंचे लोगों और महिला के बीच हुई बातचीत के बाद मामला निपटा दिया गया। पुलिस थाना एसएचओ सुरेश ने बताया कि उनके पास यह मामला आया था और लोगों में सहमति बन गई। इस कारण केस दर्ज नहीं हुआ है।