फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भतीजा बन व्यक्ति से ठगे 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भतीजा बनकर व्यक्ति से 70 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित ने मामला दर्ज करवा दिया है। पीड़ित विजय शर्मा ने बताया कि वह लालकुर्ती बाजार में कूरियर का काम करता है। नौ दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे इंटरनेशनल नंबर से एक कॉल आई थी। इसमें कॉल करने वाले ने कहा कि वह विदेश से उसका भतीजा बोल रहा है। इस दौरान पहले ठग ने आवाज पहचानने की बात कही। इसके बाद बताया कि वह पंजाब से स्टडी वीजा पर विदेश गया हुआ है। शिकायतकर्ता ने जब अंदेशा जताया कि वह बिल्ले का लड़का बोल रहा है तो उसने हामी भर दी।
विज्ञापन

इसके बाद लड़के ने बताया कि वह 15 दिसंबर को इंडिया आ रहा है परंतु इस संबंध में वह अपने पिता को नहीं बताना चाहता। साथ ही ठग ने उसे कहा कि वह जब विदेश गया था तो कुछ दोस्तों से उधारी ली थी, अब वह फोन पर धमका रहे हैं। दोस्त के भाई एक्सीडेंट हो गया है। वह मुंबई के मैक्स अस्पताल में दाखिल है। दिमाग के ऑपरेशन के लिए 70 हजार रुपये की जरूरत है। उसने ठग की बातों में फंस 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठग ने शाम सात बजे फोन करके कहा कि दोस्त के भाई की मौत हो गई है। एंबुलेंस में ले जाने के लिए 10 हजार रुपये और चाहिए। उसे बाद में पता चला कि किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें