फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भजन संध्या में गूंजे बप्पा और कान्हा के जयकारे

विज्ञापन
अंबाला छावनी के श्री बांके बिहारी मंदिर में भजनों पर झूमती महिला श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से जन-कल्याण की कामना की। संध्या के दौरान बप्पा मोर्या, कह देना मुरली वाले से तेरा यार सुदामा आया है और मंगलकारी राधा नाम जैसे भजनों की गूंज पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान श्रद्धालु बहनों ने विश्व शांति की अपील की। सभा प्रधान दिनेश बहल ने बताया कि बप्पा के दर्शन हेतु बुजुर्गों में भी भारी उत्साह है। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर संजय गौरी, अमित गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक परमार, शशि जौहर, कंचन सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें