Change in weather: The weather became pleasant due to drizzle
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। बुधवार को मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला दिनभर जारी रहा। सुबह एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 11 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है और साथ ही चली ठंडी हवाओं से अंबाला वासियों ने गर्मी से राहत की सांस ली। करीब 12 बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी रही और ठंडी हवा भी चली, इस जिस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इसके बाद उमस बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार वीरवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।