फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़ शताब्दी से भरे आइसक्रीम के सैंपल

विज्ञापन
नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। शताब्दी में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थ शक के दायरे में आ रहे हैं। पहले जहां एक यात्री ने नामी कंपनी की मक्खन टिक्की में डालडा घी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अब अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक एमएस भाटिया की शिकायत पर शताब्दी ट्रेन से आइसक्रीम के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

यह कार्रवाई ट्रेन नंबर 12045 में हुई है। ट्रेन में खुद डीआरएम नई दिल्ली से अंबाला तक सफर कर रहे थे और वो शताब्दी के एग्जिक्यूटिव कोच में थे। खाने के दौरान जब उन्हें आइसक्रीम का स्वाद कुछ अटपटा लगा तो उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। ट्रेन रात 9:50 पर जैसे ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो पहले ही मौजूद फूड इंस्पेक्टर सहित अन्य कर्मचारी ट्रेन में चढ़ गए और उन्होंने संदिग्ध आइसक्रीम के पैक्ट को कब्जे में ले लिया जोकि अब जांच के लिए पंजाब की एक लैब में भेजे गए हैं।
पहला मामला

इससे पहले भी शताब्दी का मामला सुर्खियों में आया था। ट्रेन नंबर 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी में मंगलवार को सुबह नाश्ते के दौरान एक नामी कंपनी की मक्खन की टिक्की परोसी गई थी। दिल्ली निवासी विवेक धवन नामक यात्री ने जैसे ही मक्खन की टिक्की को खोला और इसका स्वाद चखा तो यह डालडा घी था न की मक्खन। उसने तुरंत ट्रेन में तैनात पैंट्री मैनेजर देवव्रत शर्मा को इसकी शिकायत की तो पैंट्री मैनेजर दुर्व्यवहार पर उतर आया। इसके बाद मामले की शिकायत ट्रेन मैनेजर अशोक कुमार को दी गई तो उन्होंने मामले की गंभीरता को लेकर अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। ट्रेन लगभग 10:27 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो पहले ही मौके पर खड़े अधिकारी ट्रेन में सवार हो गए और संदिग्ध मक्खन की टिक्कियों से भरे डिब्बे को कब्जे में ले लिया। इसमें 26 बंद टिक्कियां थीं और छह खुली हुई टिक्कियां थीं जोकि जांच के लिए लैब में भेजी हुई हैं और रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन

शताब्दी में सफर कर रहे डीआरएम की शिकायत पर आइसक्रीम के सैंपल भरे गए हैं जोकि जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। शताब्दी में पैंट्री की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के सुपुर्द है, उन्हें भी इसकी जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद इसमें आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें