फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत चलेगी 22 के बाद

विज्ञापन
अजमेर-पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। अजमेर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक विस्तार होगा। यह योजना जल्द ही धरातल पर उतरने वाली है। प्राप्त जानकारी अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के बाद वंदे भारत के संचालन की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

रेलवे ने पहले ही इस ट्रेन के संचालन के लिए तैयारी पूरी कर ली है। अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इस संबंध में कुछ समय पहले रेलवे ने प्रस्तावित समय सारिणी जारी की थी कि ट्रेन नंबर 20977 का संचालन अजमेर से सुबह 6.20 बजे होता है जो 11.35 बजे अंबाला कैंट और 12.15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में वंदे भारत ट्रेन नंबर 20978 चंडीगढ़ से दोपहर लगभग 3.15 बजे चलकर अंबाला और दिल्ली होते हुए रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। वहीं वंदे भारत को सप्ताह के छ दिन चलाने को लेकर रेलवे ने योजना भी तैयार की थी। बावजूद इसके ट्रेन के चलने की तारीख घोषित नहीं हो सकी। जबकि ट्रेन को लेकर जानकारी दी गई थी कि 30 दिसंबर के बाद ट्रेन के संचालन की घोषणा हो जाएगी। हालांकि इस दौरान रेलवे ने दो नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

चार वंदे भारत का ठहराव
मौजूदा समय में उत्तर रेलवे की चार वंदे भारत ट्रेनों का ठहराव अंबाला कैंट स्टेशन पर हो रहा है। इसमें से दो जोड़ी वंदे भारत नई दिल्ली से कटरा के बीच, तीसरी ऊना हिमाचल से नई दिल्ली के बीच और चौथी अमृतसर से पुरानी दिल्ली के संचालित हो रही है। इन ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन में सफर करना प्रत्येक यात्री काफी लुभा रहा है।
फोटो-7
अंबाला से गुरुग्राम जाने के लिए दिन के समय कोई ट्रेन नहीं है। इससे काफी परेशानी होती है। विशेषकर नौकरी या बैठक आदि के लिए जब गुरुग्राम जाना पड़ता है। पहले शताब्दी से नई दिल्ली और फिर वहां से मेट्रो आदि पकड़कर गुरुग्राम जाना पड़ता है। अजमेर वंदे भारत के चंडीगढ़ तक संचालन से यह परेशानी खत्म हो जाएगी।
संजीत सिंह, नौकरीपेशा।
फोटो-8
व्यापार से संबंधित कार्य को लेकर अक्सर गुरुग्राम व रेवाड़ी जाना पड़ता है। ऐसे में बस ही एक मात्र विकल्प है, लेकिन इसमें काफी समय बर्बाद हो जाता है और सफर की परेशानी अलग उठानी पड़ती है। अगर अजमेर वंदे भारत का चंडीगढ़ तक विस्तार हो जाता है तो यह ट्रेन हजारों लोगों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात होगी।
गिरीश आहूजा, व्यापारी।
वर्जन
अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत के संचालन को लेकर जो प्रस्तावित समय सारिणी आई थी, उसकी जानकारी पहले ही साझा कर दी गई थी। इसके बाद कोई भी जानकारी अभी रेलवे की तरफ से नहीं आई है। जैसे ही कुछ अपडेट होगा तो वो बता दिया जाएगा।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।

अजमेर-पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस। फाइल फोटो

अजमेर-पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें