फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अगले सप्ताह बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन-चार दिन से मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह से शाम तक तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी दिनभर धूप खिली जिससे मौसम सुहावना रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। जिससे राज्य में 16 फरवरी रात्रि व 17 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने व हवा और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें