फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चली भोले की बरतिया हिमाचल नगरी... पर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बादशाही बाग स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में नौ दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का शनिवार को छठा दिन रहा। काशी से पधारे पीठाधीश्वर जगद्गुरु विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर ने शिव-पार्वती विवाह और कामदेव दहन का मनमोहक प्रसंग सुनाया। श्री सनातन प्रचार मंडल द्वारा आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भोले की बरतिया हिमाचल नगरी भजन पर भक्तगण झूम उठे। कथा के दौरान हरिद्वार से पहुंचे आचार्य सनातन चैतन्य महाराज का समिति सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें