बराड़ा। हैफेड के सीजीएम/सचिव डॉ.अरुण कुमार आहुजा ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने गेहूं खरीद का कार्य और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडियों में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों, खरीद प्रक्रिया, उठान और भुगतान व्यवस्था का भी विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ संचालित की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद