अंबाला छावनी में दीपावली पर अपने बच्चों के साथ मां लक्ष्मी का पूजन करती महिला।
- फोटो : Ambala
खुशियों का त्योहार दिवाली पूरी विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुबह के समय लोगों ने पूजा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिवाली पर्व को लेकर पूरा दिन बाजारों में खूब रौनक दिखाई दी। लोगों ने एक दूसरे को उपहार देकर दिवाली पर्व की बधाई दी। शाम के समय लोगों ने दिए जलाते हुए पहले पूजा की और फिर आसपास के मंदिरों में जाकर मोमबत्ती व दीये जलाए। रात के समय सभी ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। दिवाली को लेकर सभी घर जगमग रोशनी से सजे हुए थे। इसके बाद बच्चों ने आतिशबाजी भी चलाई और दीपावली का त्योहार मनाया।
अंबाला छावनी में दीपवाली पर पटाखा चलाते बच्चे।- फोटो : Ambala