फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साध्वी मृगावती का जन्म शताब्दी समारोह मनाया

विज्ञापन
माता महाकाली का स्वरूप। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा प्रचारक साध्वी रत्न मृगावती महाराज का जन्म शताब्दी समारोह बुधवार को मनाया गया। श्री आत्म वल्लभ जैन महिला मंडल की ओर से यह कार्यक्रम एसए जैन कॉलेज रोड स्थित गुरु वल्लभ विद्या विचार हाल में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश कांता जैन ने साध्वी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के विभिन्न महिला मंडलों ने साध्वी श्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों की ओर से भक्ति रस से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुमारी चिनिशा द्वारा प्रस्तुत विशेष भक्ति नृत्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पांच महिलाओं को सुधा जैन की ओर से आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंजू जैन, प्रधान पूनम जैन, मंत्री कृति जैन, कंचन जैन, सरिता जैन, बबीता जैन और मधु जैन सहित महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने पूज्य साध्वी श्री के चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें