अंबाला। इंडियन नेशनल लोकदल जिला अंबाला द्वारा पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ देवीलाल की पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती की अगुवाई व जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी की अध्यक्षता में हुआ। ताऊ देवीलाल चौक पर इनेलो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सर्वधर्म प्रार्थना कर चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प-मालाएं चढ़ा कर उनको नमन किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमाल रोलौं, लाली भानोखेड़ी, कृष्ण राणा, तेजपाल शर्मा, हल्का अध्यक्ष जसविंद्र सकराहों, अवतार शेरगिल, भूप गुज्जर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशी केसरी व अन्य मौजूद रहे।