फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीबीएसई उत्तरी क्षेत्र-द्वितीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप आज से

Fri, 20 Sep 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ओपीएस विद्या मंदिर में वीरवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन-II स्केटिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप 20 से 23 सितंबर 2024 तक स्कूल के अत्याधुनिक स्केटिंग रिंग में होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि के प्रकाश चंद बंसल ने खेल समारोह का उद्घाटन किया। चैपिंयनशिप में 9 से 19 वर्ष उम्र के लड़कों और लड़कियों की विभिन्न आयु-श्रेणियों सहित प्रतियोगिता में रोड स्केटिंग, इन लाइन स्केटिंग और क्वाड्स रोलर स्केटिंग सहित कई प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इस दौरान उत्तरी क्षेत्र-II में 608 सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के तीन हजार से अधिक प्रतिभागी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। समापन समारोह 23 सितंबर को होगा। इस मौके पर महिला सुमन बंसल, डॉ. अमित गोयल, तरुण बंसल और ईशा बंसल उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें