फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मानसून से पहले सीबीए सक्रिय, 15 लाख से होंगे नाले साफ

विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड अधीन गुड़गुड़िया नाले की सफाई करती पोकलेन मशीन। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। मानसून आने से पहले ही सभी विभाग हरकत में आ गए हैं, जिससे कि पिछली बार की तरह इस बार छावनी में बाढ़ के हालात न बनें और पानी की निकासी सुचारु ढंग से हो सके। इसी कड़ी में कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लगभग 15 लाख की लागत से नाले और नालियाें को साफ करने का ठेका जारी कर दिया है और तुरंत प्रभाव से गंदगी निकालने का कार्य शुरू करा दिया है। इस दौरान कुछ ऐसी जगह को भी चिह्नित किया है जोकि नगर परिषद सहित सेना क्षेत्र में आती है, जिससे कि दोनों विभाग से तालमेल करके इन नालों की भी सफाई करवाई जा सके।
70 के करीब हैं छोटे-बड़े नाले
कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में आठ वार्ड हैं और इनमें लगभग 60 से 70 छोटे बड़े नाले हैं। छोटे नालों से गाद और गंदगी निकालने के लिए कर्मचारियों की मदद ली जा रही है, वहीं बड़े नालों की सफाई के लिए पोकलेन मशीन सहित जेसीबी काम कर रही है। नगर परिषद के अभियंता ने बताया कि बोर्ड क्षेत्र में आ रहे गुड़गुड़िया नाले की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यहां मशीनों के साथ आठ से 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जोकि नाले से निकाली गई गाद को ट्राॅली में डालने का काम कर रहे हैं। जहां जेसीबी मशीन से सफाई नहीं हो पा रही थी, उस जगह पर पोकलेन मशीन की मदद ली जा रही है। इससे पहले भी नवंबर-दिसंबर 2023 में भी नाले व नालों की सफाई करवाई गई थी।
विज्ञापन

झीलों में पानी का स्तर रखेंगे कम
बारिश को देखते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड की झीलों में भी पानी का स्तर कम रखा जाएगा, जिससे कि अगर ज्यादा बारिश हो तो पानी को इन झीलों में समाहित किया जा सके। इससे पहले बोर्ड के कुछ क्षेत्रों में बोरवेल भी किए गए थे ताकि पानी जमीन की सतह तक पहुंच जाए और जलभराव की समस्या न रहे। वहीं, बारिश के दौरान हालात पर नजर रखने के लिए भी विशेष टीम का गठन किया गया है जोकि किसी भी आपात स्थिति में निपटने में सक्षम होगी।
वर्जन
मानसून से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड के सभी नाले और नालियों को साफ रखने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। छोटे नाले साफ कर दिए गए हैं। जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीन की मदद से अब बड़े नालों को साफ करने का काम युद्धस्तर पर जारी है ताकि बोर्ड क्षेत्र में बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति न रहे।
विज्ञापन

विनीत लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें