शहजादपुर। शहजादपुर फ्लाईओवर के नीचे से नाकाबंदी के दौरान सीआईए स्टाफ शहजादपुर पुलिस दल ने कड़ासन निवासी कुलदीप उर्फ काला को एक किलो 100 ग्राम गांजा पत्ती सहित काबू किया। उसके खिलाफ थाना शहजादपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
सीआईए स्टॉफ को सूचना मिली थी कि कड़ासन निवासी कुलदीप गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। वह गांजा लेकर फ्लाईओवर शहजादपुर के पास किसी व्यक्ति को गांजा पत्ती बेचने आएगा। सूचना के बाद सीआईए स्टाफ ने फ्लाईओवर के नीचे नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद गांव पतरेहड़ी की तरफ से कुलदीप आता दिखाई दिया। जिसकी तलाशी लेने पर गांजा पत्ती बरामद हुईं।