फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्यक्ति से नशे की 30 हजार गोलियां पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कालका चौक के पास से पुलिस ने एक्टिवा पर सप्लाई करने जा रहे व्यक्ति को नशे की 30 हजार गोलियों संग काबू किया। गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास गश्त पर तैनात पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गानगर निवासी मंगल सिंह नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी आरोपी अपनी एक्टिवा पर भारी मात्रा में नशीली गोलियां सप्लाई करने राजपुरा पंजाब की और से कालका चौक की तरफ जाएगा। नाकाबंदी कर पुलिस ने एक्टिवा सवार को रोकने का इशारा किया तो पहले वो भागने लगा। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी मंगत की जेब से एक मोबाइल, 400 रुपये और एक्टिवा के पायदान पर रखे कट्टे से नशीली ड्रग्स के 60 डिब्बे बरामद हुए। एक डिब्बे में 10 पत्ते मिले और प्रत्येक पत्ते में नशे की 50-50 गोलियां थी। एक डिब्बे में 500 गोलियां थी, जो कुल मिलाकर 30 हजार गोलियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें