अंबाला। प्रशासन और पंचायत विभाग के सहयोग से गांव खैरा में जलभराव के चलते एक किसान की तीन भैंसे और दो गाय जो घर की छत पर थी, को क्रेन से उतारा गया। किसान बिंदर ने इस कार्य के लिए उसका सहयोग करने के लिए प्रशासन और पंचायत का धन्यवाद दिया। एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि डीडीपीओ के माध्यम से गांव खैरा के किसान बिंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों भारी वर्षा के चलते गांव में काफी मात्रा में पानी एकत्रित हो गया था, उसके घर में भी पानी आ गया था। इसको देखते हुए उसने अपने पशुओं को जिनमें भैंस व गाय शामिल थी, उन्हें घर की छत पर ले जाने का काम किया ताकि वे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि इस बारे उन्होंने पंचायत के माध्यम से डीडीपीओ को आग्रह किया था। डीडीपीओ ने इस बारे एसडीएम दर्शन कुमार को अवगत कराया।