छावनी के पूजा विहार में चोरी के बाद बिखरे पड़ा सामान देखती महिला: संवाद
अंबाला। छावनी के पूजा विहार में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। परिवार के सदस्य बाहर थे और मकान बंद पड़ा था। बुधवार की देररात चोर घर में दाखिल हुए। शातिर चोरों ने पहले तो सीसीटीवी और डीवीआर को ही तोड़ दिया। बाद में कमरों में रखे बेड से लेकर अलमारी तक खंगाल दिए। वीरवार की सुबह जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालकिन जसविंद्र कौर ने बताया कि उनका एक मकान प्रभु प्रेम पुरम में है और पूजा विहार वाले मकान में कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि घर की अलमारी से करीब 10 लाख रुपये की नकदी गायब है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
छावनी के पूजा विहार में चोरी के बाद बिखरे पड़ा सामान देखती महिला: संवाद