छोटी मस्जिद से चोर बड़े गल्ले का ताला तोड़कर उसमें से रुपये व छोटे गल्ले को चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत मस्जिद के इमाम ताहिर खान ने बराड़ा थाना में दी है। उन्होंने बताया कि गत दिवस वह अंतिम नमाज अता करके घर चले गए थे। अगले दिन जब वह सुबह करीब चार बजे मस्जिद पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर पैजी वाला गल्ला टूटा हुआ था और रुपये भी नहीं थे। इसके अलावा एक छोटा गल्ला भी वहां से गायब था। उन्होंने बताया कि वहीं पर रात को कव्वालियों का प्रोग्राम था। उस समय जाहिद उर्फ काकु, नसीब अली व मनीश खान वहीं पर घूम रहे थे। जिनपर रुपये चोरी करने का शक है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।