फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर काटकर दुकान से नकदी, हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। रेलवे ओवर ब्रिज के समीप एक सप्लायर्स की दुकान से बीती रात चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोर जाते-जाते शटर काटने वाला कटर दुकान के पीछे ही फेंक कर फरार हो गए। श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन के मालिक जोनी राणा निवासी थंबड़ ने बताया कि वह सोमवार की रात अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह उसे पता चला कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। वह मौके पर पहुंचा तो काउंटर का गुल्लक टूटा हुआ था। उसमें रखे करीब 15 हजार रुपये गायब थे। साथ ही दुकान के अंदर लगी एलईडी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक का सामान भी चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें