अंबाला। जगाधरी रोड पर पावर हाउस के सामने सियाराम इम्पेक्स नामक लोहे की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। न्यू जनकपुरी निवासी दुकान मालिक संदीप गुप्ता ने बताया कि 4 अक्टूबर सुबह 10 बजे जब उन्होंने दुकान खोली, तो शीशे टूटे हुए थे। जांच में पता चला कि दुकान से नकदी, लोहे का सामान, सैमसंग मोबाइल और शौचालय की टोंटी गायब थी। चोर सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर बॉक्स भी ले गए। जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संवाद