अंबाला सिटी। बेटी की रिश्तेदारी में यमुनानगर शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ गए व्यक्ति के घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर व नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। तीन दिन बाद जब व्यक्ति अपने घर आया तो उसे चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांचा शुरू कर दी।
थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में कैथल के गांव छन्ना जोदुला गुहला निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि वह तीन वर्ष से गांव उदयपुर अपने मकान में रह रहा है। 20 मई की सुबह सात बजे अपने मकान का ताला लगाकर परिवार सहित अपनी लड़की सोनिया के गांव सरावा जिला यमुनानगर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार की दोपहर दो बजे जब वह अपने घर आए तो देखा कि उसके मकान के कमरों का ताला टूटा हुआ था। उसने कमरों में देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। लोहे की पेटी खुली हुई थी। एक छोटे ट्रंक से एक जोड़ी सोने की कानों के टॉप्स ,एक जोड़ी चांदी की पायल व 15 हजार रुपये गायब थे।