फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दीपावली पर घर के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के महेश नगर स्थित घर में न्यू टैगोर गार्डन स्थित घर के ताले तोड़कर चोरों ने अलमारी से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। बताया जाता है महिला दीपावली पर घर में दीय जलाने के लिए आई थी। तब उसे चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में छावनी के न्यू टैगोर गार्डन निवासी राधिका ने बताया कि वह अपनी बहन के पास रहती थी। कुछ समय से वह शहर के नावल्टी सिनेमा के पास मकान में रह रही है। राधिका के अनुसार उसके सारे गहने बहन रीटा के पास न्यू टैगोर गार्डन के मकान में रखे हुए थे। पीड़ित के अनुसार उसकी बहन और जीजा नौ नवंबर को दीपावली की पूजा के लिए कानपुर गए थे। बहन रीटा अपने गहने साथ ले गई और राधिका के गहने मकान में ही छोड़ गई थी। दीपावली को राधिका न्यू टैगोर गार्डन वाले मकान में दीया जलाने के लिए आई तो देखा कि मकान के के अंदर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे कानों के टोपस, नाक का कोका, सोने के व चांदी कि पाजेब 5 जोड़ी, चांदी का छल्ला , 20 हजार रुपये की नगदी व सिलिंडर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें