फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पत्थर से छह कारों के शीशे तोड़ नकदी और दस्तावेज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित गांव काकरू में करीब पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले गैराज में खड़ी छह गाड़ियों के शीशे तोड़कर नकदी व दस्तावेज ले उड़े। इसके बाद घर के भीतर ताला तोड़कर घुसने का प्रयास करने लगे तो मकान मालिक की आंख खुल गई और सभी मौके से फरार हो गए। इलाके की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पता चला कि करीब पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। दो युवकों की पहचान गांव काकरू निवासी पवन व सन्नी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव काकरू निवासी मनीष चावला ने बताया कि 21 जून की रात वह घर पर सो रहा था। शोर हुआ तो उसने देखा कि कुछ युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। चोरी करने के इरादे से लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही उसने लाइट जलाई तो सभी चोर मौके से फरार हो गए। बाहर जाकर देखा तो घर के बाहर गैरेज में खड़ी पांच गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। उसकी गाड़ी से करीब आठ हजार रुपये नकदी, पर्स, एटीएम कार्ड, दस्तावेज गायब थे। मनीष ने बताया कि इसके अलावा एक गाड़ी से तीन हजार व दस्तावेज गायब थे। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें