मुलाना। सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। इसको लेकर थाना मुलाना में शिकायतकर्ता राम सागर निवासी गांव धीन ने चार नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि एक नवंबर को गांव धीन में आरोपी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही और तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। संवाद