फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसान पर हमला करने के मामले में सात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धन्यौड़ी गांव में किसान का रास्ता रोककर गाली गलौज करने व हथियारों से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने लखी, मंगा, राहुल, रोहित, गुरमीत, रिंकू व कंतू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में डेरे धन्यौड़ी गांव निवासी बहादुर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। पांच दिन पहले वह अपनी बाइक पर सवार होकर डेरे से धन्यौड़ी जा रहा था। वह मोड़ पर पहुंचा तो उसे लखी व मंगा मिले। जिन्होंने उसका रास्ता रोका और बहस करने लगे। इसके बाद वह उनके पास से बचकर डेरे में आ गया। रात करीब नौ बजे उसके गेट के पास से आवाज आई तो वह अपने घर से बाहर निकलकर गली में आया तो वहां लखी, मंसा, कंतू और गुरमीत खडे़ थे। जिनके पास नुकीला हथियार व बिंडे थे। इसी दौरान उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घर पर पत्थर फेंकते हुए फरार हो गए। घायल बहादुर सिंह को इलाज के लिए परिजन शहर के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें