फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किराया और बिल नहीं भरने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ग्रोवर कॉम्पलेक्स किराये पर लेकर शराब का कारोबार करने और 14 लाख किराया और 3.25 लाख रुपये बिजली का बिल नहीं चुकाने का मामला प्रकाश में आया है। मकान मालिक सतपाल ग्रोवर ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने यमुनानगर के गांव भटौली निवासी सुशील कुमार और राहुल और करनाल निवासी जतिन कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में सतपाल ने बताया कि सुशील कुमार ने शराब कारोबार के लिए ग्रोवर कॉम्प्लेक्स किराये पर वर्ष 2020 से 2022 तक लिया था। तीनों आरोपी उसके निवास पर आए थे और कहा था कि दो लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से उनके हिस्सेदार राहुल के नाम से समझौता हुआ था। यह समझौता एक जून 2022 से 30 जून 2023 तक के लिए था। सतपाल ने कहा कि उसकी पत्नी बीमार चल रही थी। 13 दिसंबर 2022 को पत्नी का देहांत हो गया। उस दौरान वह भी बीमार हो गया। बाद में उसे पता लगा कि आरोपियों ने पांच नवंबर से तीन महीने तक कोई किराया नहीं दिया। आरोपियों से अब तक 14 लाख रुपये किराया लेना बकाया था। 11 जून 23 को आरोपी ठेका छोड़ने लगे तो आरोपी उसका फर्नीचर भी उठा ले गए। आरोपियों ने बिजली बिल 3 लाख 25 हजार रुपये भी अदा नहीं किए। ऐसे आरोपी पर कुल 17 लाख 25 हजार रुपये बनते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें