फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक कालेज के छात्र पर हमले में 9 लोगो पर एफआइआर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले पालीटेक्निक के छात्र हरीओम के साथ हुई मारपीट प्रकरण में पुलिस ने 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। मूलरूप से ग्रेटर नोयडा और वर्तमान में हरी पैलेस के पास रहने वाला हरीओम पालीटेक्निक में प्लास्टिक ट्रेड में द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसे पिछले वर्ष फीस जमा नहीं करवाने के कारण डिटेन कर दिया गया था। इसी कारण वह अब किराये के मकान में रह रहा है। कोतवाली में दर्ज एफआइआर में आरोपियों की पहचान कुलदीप, अंकित, हिमांशु शर्मा, हिमांशु राणा, हिमांशु ढुल, बिट्टू, रघु, बृजेश और पुष्पिंदर के तौर पर हुई। बता दें कि वीरवार को हरीओम के साथ पहले मिशन अस्पताल के पास और उसके बाद होस्टल में मारपीट की गई थी। हरीओम ने बताया था कि आरोपियों ने उसे अपने दुश्मन का दोस्त मानकर पीटा है। उसके दोस्त हिमांशु को भी चोट लगी थी। दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इंस्पेक्टर रामकुमार के अनुसार छात्र पर हुए हमले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें