फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर खेत के मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव शाहपुर से गलौड़ी मार्ग के बीच खेतों में से अवैध खनन करने के मामले में पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संजीव कुमार खनन अधिकारी एवं भूविज्ञान विभाग अंबाला ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि जिले में जुलाई 2021 से खनन का कार्य सरकार द्वारा बंद किया हुआ है। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को उनके विभाग के खनन रक्षक संजीव कुमार, दयाल सिंह व धर्मवीर सिंह ने शाहपुर से गलौड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्हें स्क्रीनिंग प्लांट के निकट पुराने गड्ढे से लगभग 12-15 गाड़ी डंपर ताजा ग्रेवल्स का अवैध खनन पाया था। मौके पर कोई वाहन व मशीनरी या कोई खनन कार्य करता नहीं मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि इस जमीन का मालिक राधेश्याम निवासी हमीदपुर है। खनन अधिकारी की शिकायत पर खेत के मालिक के विरुद्घ उचित कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें