फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने के उपरांत दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना नारायणगढ़ में पति के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस अधीक्षक अंबाला को भेजी अपनी लिखित शिकायत में क्षेत्र के गांव की युवती ने कहा है कि उसने वर्ष 2019 में ड्यूटी असिस्टेंट की ट्रेनिंग की थी, जहां पर गांव हंगोला जिला पंचकूला का एक युवक संपर्क में आया। उससे उसकी दोस्ती हो गई। उक्त युवक उसके साथ जबरदस्ती संबंध भी बनाए। उसके बाद जब वह डिप्लोमा करने मोरनी गई तो युवक वहां भी आ गया। 11 जनवरी को प्राचीन गोगा माड़ी राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर- 19बी चंडीगढ़ में शादी कर ली थी। शादी के बाद ही युवक ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने उससे प्यार का झांसा देकर बलात्कार किया व प्यार का वास्ता देकर शादी की तथा बाद में दहेज के लालच में मुझे मेरे माता पिता के भरोसे छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें