टनकपुर (चंपावत)। आगरा से आकर सीधे घर पहुंचे दंपती पर पुलिस ने कोरोना संक्रमण बचाव नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। वहीं दंपति को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
बताया गया कि शहर के इमली पड़ाव वार्ड में मंगलवार को पति-पत्नी आगरा से टनकपुर आकर बगैर किसी को सूचित किए घर पहुंच गए। उन्हें क्वारंटीन में रहे बगैर सीधे घर आने की भनक लगने पर आसपास के लोगों ने सभासद तुलसी कुंवर के माध्यम से फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दोनों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए गए हैं।