फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: थार के अचानक ब्रेक लगाने पर टकराकर पलटी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर मुलाना थाना क्षेत्र के स्टार ढाबा के सामने अचानक थार गाड़ी के ब्रेक लगाते ही टकराने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वीरवार देर रात करीब पौने दो बजे हुआ।
विज्ञापन



घायलों को मुलाना के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। मृतक की पहचान यमुनानगर जगाधरी के सेक्टर-17 के रहने वाले नीरज वालिया के रूप में हुई जो कारोबारी थे। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार परिजनों को सौंप दिया। घायलों में नवीन गोयल, उसकी पत्नी मीनू वालिया, भाभी रजनी वालिया, बेटी खुशी, दोस्त राजेश चावला और पुनीत चावला शामिल हैं। मुलाना पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


घायल नवीन वालिया ने बताया कि उनकी बेकरी की फैक्टरी है। वह महिंद्रा कार में सवार होकर गांव रिहोड़ में पीर बाबा पर माथा टेकने गए थे। बीती रात पौने दो बजे लौट रहे थे। जैसे ही वह अंबाला-जगाधरी हाईवे पर स्टार ढाबा के सामने पहुंचा तो थार चालक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए एकदम ब्रेक लगा दिए। बिना इंडीगेटर दिए मुलाना की तरफ मुड़ने लगा। उनकी कार अनियंत्रित होकर थार से टकरा गई। घायल ने बताया कि गाड़ी उसका भाई नीरज वालिया चला रहा था। हादसे में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में थार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें