मुलाना। गांव मनका मनकी कट के पास हाइवे क्रास कर रहे बाइक चालक को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कार चालक मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मुलाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बिकमपुर निवासी माया राम ने बताया कि पांच दिन पहले वह थाना छप्पर जिला यमुनानगर से अपनी बाइक पर दूध लेकर अपने गांव बिंकमपुर आ रहा था। वह मनका-मनकी कट पर पहुंचा और सड़क क्राॅस करने लगा। इसी दौरान एक कार चालक कार को तेज रफ्तार से चालकर आया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक समेत और कार भी तेज रफ्तार होने के कारण डिवाइडर के दूसरी तरफ गड्ढे में जा गिरी। इसके बाद कार चालक मौके से कार को छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना पाकर मायाराम के परिजन आए और उसे इलाज के लिए एमएमयू अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर उसे भर्ती कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।