कक्कड़ माजरा टी-प्वाइंट के पास हुए सड़क हादसे में शहजादपुर के अंशुमान की मौत के मामले में बुधवार देर शाम जगाधरी वासी आरोपी कार चालक जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार कोर्ट के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। शहजादपुर पुलिस थाने में यह केस 12 सितंबर को दर्ज हुआ। प्रवीन कुमार के बयानों के अनुसार आरोपी ने अपनी कार को तेजरफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनके भाई अंशुमान की बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से अंशु की मौत हो गई थी।