मुलाना में एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर पैदल चल रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक टक्कर लगते ही सड़क पर दूर जा गिरे। लहूलुहान हालत में राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घायल गुरप्रीत सिंह निवासी सोहाना को मृत करार दिया। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए दाखिल कर लिया। वहीं हादसे को अंजाम देकर आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायतकर्ता प्रवीण निवासी बुड़ियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे वह अपने निजी काम से कार में सवार होकर जोली के लिए निकला। जब वह मुलाना झाडू माजरा मार्ग पर मारकंडा पुल को पार कर रहा था तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी कार के पास अचानक से कट मारा, जिसमें उसकी कार बाल- बाल बची लेकिन उक्त चालक ने आगे दो पैदल जा रहे युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।