अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंगलवार को शास्त्री कॉलोनी के निकट ब्रेजा गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक करन गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि गाड़ी में सवार बुजुर्ग सहित दो युवतियां को मामूली चोटे आई हैं। घायलों को छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। बलदेव नगर के आशा गार्डन निवासी कुलविंद्र कौर, गुरमीत और राजविंद्र ने बताया कि वह ब्रेजा गाड़ी से राजेंद्र को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर लौट रही थी। सायं करीब छह बजे शास्त्री कॉलोनी के निकट अचानक पीछे से ट्रक ने साइड मारी और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। संवाद