फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड ने शुरू की हेल्प लाइन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद की तर्ज पर कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) भी स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समाधान फोन से करेगा। इसकी शुरुआत कैंटोनमेंट बोर्ड ने कर दी है। स्थानीय लोगों की सहायता के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड ने हेल्प लाइन नंबर 0171-2601200 जारी किया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार इस संंबंध में आमजन से लगातार आग्रह प्राप्त हो रहे थे कि समस्या के समाधान के लिए बोर्ड की ओर से भी फोन नंबर जारी किया जाए। इसे लेकर मंत्रणा की गई और तुरंत प्रभाव से इस सुविधा को उपलब्ध कराने का फैसला किया। यह सुविधा सप्ताह के छह दिन सुबह 10 से 5 बजे तक जारी रहेगी।
लोग इस पर गंदगी से जुड़ी जानकारी, गली के निर्माण, सौंदर्यीकरण आदि की जानकारी दे सकते हैैं। उनके विकास कार्याें से जुड़े आग्रह पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि बोर्ड की व्यवस्थाओं में सुधार और स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने के लिए ही इस योजना को तैयार किया गया है।
विज्ञापन

61 कैंटोनमेंट बोर्ड, 23वें पायदान पर पहुंचा सीबीए
कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला ने स्वच्छता रैंकिंग में इस बाद देश में 23 वां स्थान हासिल किया है। जबकि पिछले वर्ष यह रैंकिंग 26 थी। आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी, विशेषकर स्वच्छता को लेकर यह रिपोर्ट केंद्रीय एजेंसी द्वारा देश के 61 कैंटोनमेंट बोर्ड के सर्वेक्षण के बाद जारी की गई थी। सीबीए ने स्वच्छता रैंकिंग में 2595 अंक हासिल किए हैं।
वर्जन
स्थानीय लोगों की परेशानी को दूर करने और पूरे क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड हमेशा प्रयासरत है ताकि यहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। इसी कड़ी में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है ताकि बोर्ड की व्यवस्थाओं में ओर सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

विनीत लौटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें