फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे पर खड़े खराब ट्राले में टकराने से कैंटर चालक की मौत, पौने घंटे तक केबिन में फंसा रहा शव

विज्ञापन
अंबाला सिटी में हादसे के बाद कैंटर में फंसा चालक मनीष का शव: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित काले पुल के ऊपर मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास सोमवार रात को ट्राला व कैंटर में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हाईवे पर खड़े खराब ट्राले के पीछे से टक्कर लगने पर कैंटर चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी मनीष के रूप में हुई। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से फंसे हुए कैंटर चालक को करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला। चालक का शव कैंटर के हैंडल के पास फंसा हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने सिटी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने मृतक के उत्तर प्रदेश के जिला एटा निवासी अंतराम की तहरीर पर ट्राला चालक घीसू राम पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंतराम ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। इनमें से मनीष पिछले छह साल से ड्राइवरी का काम कर रहे थे। बेटा एवरग्रीन फूड की कैंटर गाड़ी चला रहा था। इस कारण वह डेढ़ माह से कैंटर लेकर गया हुआ था। मंगलवार को सूचना मिली कि बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया। आकर देखा तो बेटा मृत था। तेजरफ्तार 18 टायरी ट्रक ने टक्कर मारी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें