फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाल जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली जंतर मंतर पर खिलाड़ियों से पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण रवैये को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार शाम को छावनी के बाजारों से पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व अंबाला की आप नेत्री चित्रा सरवारा की अगुवाई में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च पुरानी अनाज मंडी छावनी से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होता हुआ फुटबाॅल चौक स्टेडियम के सामने संपन्न हुआ। इस मार्च में अनेकों सामाजिक संस्थाओं, खिलाड़ियों व पूर्व खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। चित्रा सरवारा ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी ओर, आधी रात को देश की अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों पर पुलिस के माध्यम से बर्बरता पूर्ण लाठियां बरपा रही है व अपशब्दों से अपमानित करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें